फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Intestines of youth are swelling due to fast food

Fatehpur News: फास्टफूड से युवाओं की सूज रहीं आंतें

Wed, 04 Sep 2024 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Intestines of youth are swelling due to fast food
फतेहपुर। फास्ट फूड का स्वाद यदि आप ले रहे हैं, तो सतर्क हो जाएं। फास्टफूड पेट के लिए नुकसानदेह साबित हो रहे हैं। इसका प्रमाण जिला अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले पेट के मरीजों से लगाया जा सकता है। इन मरीजों में युवाओं की संख्या अधिक है।
विज्ञापन


युवा समेत लोगों की पसंद फास्ट फूड बन गई है। फास्टफूड की दुकानों पर उपयोग होने वाले मैदा और बार-बार उपयोग होने वाले तेल के कारण लोगों की आंत पर असर पड़ रहा है। इसी वजह से जिला अस्पताल की ओपीडी में पेट के मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। इन मरीजों में 12 से 45 साल के लोग ज्यादा बीमार हो रहे हैं। अस्पताल आने वालों में ऐसे 25 से 30 फीसदी मरीज आते हैं। मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. संतोष कुमार चौधरी ने बताया कि ओपीडी में हर दिन 12 से 16 साल के किशोर और 18 से 45 साल के युवा इलाज के लिए आ रहे हैं, जिन्हें पेट दर्द, पेट में जलन, गैस व उल्टी की परेशानी है।
विज्ञापन

बहुत से बच्चे स्कूल से लौटते वक्त दोपहर में बर्गर, चाउमीन, समोसा खाकर आते हैं। यह सब खाने से आंतों को नुकसान पहुंच रहा है। इसलिए मैदा और तेल में बार-बार प्रयोग की गई सामग्रियों को खाने से बचने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संतोष ने बताया कि फास्टफूड सेंटरों में चाइनीज आइटम में मोनो सोडियम ग्लूटामेट का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक फ्लेवर इंन्हैंसर है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। इसमें काफी ज्यादा मात्रा में कैलोरी होती है और गर्मी लगना, पसीना आना, सीने में दर्द और कमजोरी जैसी दिक्कतें होती हैं। इसके अलावा बार-बार जलने वाले तेल से बनी सामग्रियां खाने से मोटापा और थायराइड की समस्या होती है। इसलिए बाहर का खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed