फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Interference of outsiders will end in government offices

Fatehpur News: सरकारी कार्यालयों में खत्म होगा बाहरी लोगों का दखल

Fri, 01 Sep 2023 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Interference of outsiders will end in government offices
फतेहपुर। सरकारी दफ्तरों में बाहरी व्यक्ति दखल अब नहीं चलेगा। इसके लिए शासन ने आदेश जारी कर दिया है। अगर किसी दफ्तर में प्राइवेट व्यक्ति काम करता पाया जाता है, तो संबंधित विभागाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त एवं सचिव उत्तर प्रदेश शासन अनिल कुमार यादव के 29 अगस्त को जारी आदेश में बाहरी व्यक्तियों के काम करने पर सख्ती से रोक लगा दी गई है। डीएम के नाम जारी आदेश में कहा गया है कि मंडल, कलक्ट्रेट, तहसील के साथ किसी भी सरकारी कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों से काम नहीं लिया जाए। अगर किसी भी कार्यालय में बाहरी व्यक्ति काम करता पाया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

कहा गया है कि संज्ञान में आया है कि बाहरी व्यक्तियों के काम करने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। बिना किसी लाभ के कोई बाहरी व्यक्ति काम क्यों करेगा और कोई भी कर्मचारी अपने वेतन से सहायक नहीं रख सकता। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए बाहरी व्यक्तियों के सरकारी दफ्तरों में काम करने पर रोक लगाना आवश्यक है। खास बात तो यह है कि जिले में शायद ही कोई ऐसा कार्यालय होगा, जिसमें बाहरी व्यक्ति काम न कर रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed