फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Inter-district tomboys, five including mother and son arrested

Fatehpur News: अंतरजनपदीय टप्पेबाज मां-बेटा समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 20 Apr 2024 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Inter-district tomboys, five including mother and son arrested
फतेहपुर। जहानाबाद पुलिस सराफा दुकानों से टप्पेबाजी करने वाले हरदोई जिले के अंतरजनपदीय गिरोह के पांच सदस्य पकड़े हैं। आरोपियों के पास से जेवर, नकदी, तमंचा और एक नए मॉडल की बोलेरो बरामद की है। गिरोह की मास्टरमाइंड शातिर महिला फरार है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है। आरोपियों से कानपुर व दो जिले में हुई घटनाओं का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाने के लालूगंज कस्बे में मनोज कुमार की सराफ दुकान से 10 अप्रैल को जेवरों की टप्पेबाजी गिरोह के सदस्यों ने की थी। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि थानाध्यक्ष अनिरुद्ध द्विवेदी की टीम घटना के बाद चौकन्ना थी। गैंग के सदस्य दोबारा एक सराफ को निशाना बनाने आए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को गैंग के हरदोई जिला बेनीगंज थाने के नयापुरवा निवासी ऋषि शुक्ला, शिवम दुबे, छुन्ना तिवारी उर्फ उमा तिवारी, मल्लावां थाने के भगवंत नगर निवासी ऊषा व उसका पुत्र शोभित दुबे गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक साल पहले चांदपुर थाने के अमौली कस्बे में सराफा की दुकान से टप्पेबाजी की थी। इसके अलावा जनवरी माह में कानपुर साढ़ थाना क्षेत्र में सराफ की दुकान से टप्पेबाजी की घटनाएं भी कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र से चोरी किए सोने के दो लॉकेट, चांदी के दो जोड़ी पायल व 7150 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के पास दो तमंचा, कारतूस, तीन एंड्रायड फोन, एक कीपैड मोबाइल, बोलेरो बरामद की गई है। आरोपियों को जहानाबाद स्थित पुष्पा देवी स्कूल के सामने मैदान से पकड़ा है। गैंग की शातिर मास्टरमाइंड शिव पूजन की पत्नी रिंकी शुक्ला फरार है। फरार रिंकी की तलाश की जा रही है।
आरोपियों के खिलाफ हमीरपुर बांदा, बाराबंकी, लखनऊ, सीतापुर, कानपुर फतेहगढ़, उन्नाव, फर्रुखाबाद जिलों में मुकदमे दर्ज हैं।

इनसेट
दो गुटों में बंटकर दुकानदारों को निशाना बनाते
शातिर आरोपी बोलेरो से सराफ दुकानदारों को निशाना बनाने पहुंचते हैं। दुकानों में जाने से पहले दो हिस्सों में आरोपी बंट जाते थे। पहले एक ग्रुप पहुंचता है। दुकानदार को उलझा देता है। कुछ देर बाद दूसरे ग्रुप के लोग पहुंचते हैं। दुकान में जेवर खरीदने देखने के बहाने एक ग्रुप धोखाधड़ी से सामान चुरा लेता है। बाकी सदस्य दुकानदार को उलझाए रहते हैं। एक दूसरे से इशारे के बाद सभी मौके से चले जाते हैं।
इनसेट
रिंकी के खिलाफ आठ मुकदमे
फरार रिंकी के खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं। पहला मुकदमा चोरी व बरामदगी हरदोई बेनीगंज थाने में 2020 में दर्ज हुआ था। बेनीगंज में तीन मुकदमे मारपीट के दर्ज है। लखनऊ गोमती नगर में 2021 में दो चोरी व बरामदगी के मुकदमे, फतेहगढ़ के कमालगंज थाने में चोरी, बाराबंकी जिले के सफदरगंज में चोरी, लखनऊ के मड़ियावा में चोरी के दर्ज हैं। आरोपी ऋषि शुक्ला के खिलाफ हरदोई व सीतापुर जिले में मुकदमे हैं। आरोपी शिवम व उसकी मां ऊषा के खिलाफ लखनऊ आलमबाग, शोभित पर उन्नाव के बांगरमऊ, उमा तिवारी के खिलाफ कमालगंज में मुकदमे दर्ज हैं। फरार रिंकी के पति शिवपूजन का भी टप्पेबाजी का अलग गैंग है। वह दूसरे गैंग के साथ घटनाएं करता है।

इनसेट
पुलिस की चुप्पी से धरे गए, आपस में सारे रिश्तेदार
पुलिस सराफ मनोज के साथ हुई घटना को छिपाए रही। पुलिस ने आरोपियों को पहले ही सीसी कैमरे में देख लिया था। घटना की चर्चा न होने से आरोपियों को लगा सब ठीकठाक है। इसी वजह से आरोपी दूसरे सराफ को निशाना बनाने पहुंचे थे। आरोपी ऋषि की रिंकी रिश्ते में भाभी है। शोभित आरोपी ऊषा का बेटा है। ऊषा व उमा बहनें है। बहनों ऋषि की रिश्ते में बुआ है।


इनसेट
अमौली सराफ की टप्पेबाजी में पुलिस लगा चुकी एफआर
चांदपुर थाने के अमौली कस्बे में एक साल पहले सराफ की दुकान से कील का डिब्बा व अन्य जेवरातों की टप्पेबाजी हुई थी। घटना में बोलेरो का इस्तेमाल किया गया था। टप्पेबाजी में पकड़ी गई महिलाएं कैमरे में कैद हुई थी। अमौली चौकी पुलिस घटना के खुलासे में नाकाम रही और एफआर लगा दी थी। महिलाओं के पकड़े जाने के बाद अमौली चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी थाना जहानाबाद पहुंचे। एफआर खुलवाने के लिए आरोपियों के बयान दर्ज किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed