फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Intent arrastrar a la estudiante en la bicicleta

छात्रा को बाइक पर घसीटकर बैठाने की कोशिश

Fri, 25 Mar 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Intent arrastrar a la estudiante en la bicicleta
फतेहपुर। परीक्षा देकर लौटते समय मनचले ने छात्रा से छींटाकशी की और उसे उठाने की कोशिश की। छात्रा के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कौशांबी निवासी युवक फूफा के यहां रहता है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक किशोरी सोमवार सुबह परीक्षा देने स्कूल जा रही थी। खखरेरू थाना क्षेत्र में गेरिया चौराहे के पास छोटू तिवारी ने छात्रा पर छींटाकशी करने के साथ हाथ पकड़ कर गाड़ी पर बैठाने की कोशिश की। विरोध करने पर गाली-गलौज की। छात्रा ने घर पहुंच कर परिजनों को जानकारी दी। बाबा ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, सदर कोतवाली के राधानागर चौकी क्षेत्र की किशोरी ने होली के दिन घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी और विरोध करने गाली गलौज किया। दुष्कर्म की धमकी देकर भाग गया। किशोरी ने फोन पर मां को जानकारी दी। इसके बाद मां के साथ कोतवाली जाकर तहरीर दी। पांच दिन बाद भी कार्रवाई न होने पर गुरुवार को फिर कोतवाली जाकर शिकायत की। आरोप लगाया कि युवक पहले भी छेड़छाड़ कर चुका है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में पॉक्सो और छेड़खानी की रिपोर्ट भी दर्ज है। कार्यवाहक कोतवाल प्रभुनाथ यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह खखरेरू थाना क्षेत्र की महिला ने तहरीर में बताया कि बुधवार रात छत पर सो रही थी। आरोप लगाया कि गांव का युवक छत पर चढ़ आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर गांव के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। महिला का आरोप है कि उसके ससुर व देवर ने आरोपी को छुड़ाकर भगा दिया। पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed