{"_id":"69654e5f4a543b6646082da8","slug":"instructions-for-demolition-of-dilapidated-buildings-in-council-schools-and-improvement-of-skill-assessment-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-147305-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: परिषदीय स्कूलों में जर्जर भवनों को गिराने और निपुण असेसमेंट सुधार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: परिषदीय स्कूलों में जर्जर भवनों को गिराने और निपुण असेसमेंट सुधार के निर्देश
विज्ञापन
फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों में संचालित योजनाओं की डीएम रविंद्र सिंह ने सोमवार को समीक्षा की। बैठक में निपुण भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प और पीएम श्री योजना के तहत निर्माण की प्रगति पर चर्चा हुई। जर्जर भवनों के तत्काल ध्वस्तीकरण के आदेश दिए गए।
डीएम ने कहा कि जिन विद्यालयों में निपुण छात्रों का प्रतिशत 70 से कम है वहां के बीईओ प्रधानाध्यापकों के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाएंगे। आवश्यकतानुसार रेमेडियल कक्षाएं संचालित की जाएंगी। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का प्रत्येक माह शत-प्रतिशत निपुण असेसमेंट कराने के निर्देश दिए गए।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की छात्राओं को खान एकेडमी के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध कराने को कहा गया। विद्यालयों के विद्युत तारों की शिफ्टिंग का सत्यापन कर रिपोर्ट देने और दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र व आधार कार्ड बनवाने में आ रही समस्याओं को दूर करने के निर्देश भी दिए गए।