फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Innocent child dies by drowning in a bucket

Fatehpur News: बाल्टी में डूबकर मासूम की मौत

Wed, 11 Feb 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies by drowning in a bucket
जाफरगंज। पानी भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शिवम शिवहरे का डेढ़ वर्षीय पुत्र आयुष्मान सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाबा के साथ खेल रहा था। वह खेलते-खेलते बाथरूम में रखी बाल्टी के पास पहुंच गया। बाल्टी में भरे पानी में खेलते समय डूब गया। करीब रात नौ बजे बुआ पूजा मौके पर पहुंची और बच्चा बाल्टी में सिर के बल औंधे मुंह पड़ा था। यह देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजन गांव में ही डॉक्टर के पास लेकर गए। जहां से उसे सीएचसी बिंदकी भेजा गया। सीएचसी में डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। बाबा विनोद ने बताया कि 11 फरवरी को बड़े भाई के पौत्र की छठी का कार्यक्रम होना था। घर में रिश्तेदार आए हुए हैं। इस हादसे से घर की खुशियां मातम में बदल गईं। आयुष्मान के पिता शिवम दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बेटे की मौत की खबर पर वह मंगलवार को घर पहुंचे। परिजनों ने यमुना नदी बिंदौर घाट किनारे शव का अंतिम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed