फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Indecent behaviour with sanitation worker, uproar

Fatehpur News: सफाई कर्मी के साथ की अभद्रता, हंगामा

Sun, 27 Apr 2025 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Indecent behaviour with sanitation worker, uproar
फतेहपुर। नगर पालिका के एक सफाई कर्मचारी के साथ जातिसूचक शब्दों के साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी के विरोध निकाय कर्मचारियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्रवाई न होने पर काम बंद कर सड़क जाम करने की चेतावनी दी। नगर पालिका ईओ रवींद्र कुमार ने कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी पिंटू ने बताया कि 25 अप्रैल की सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक काम करने के बाद सफाई निरीक्षक के निर्देश पर दोबारा ड्यूटी पर उसे बुलाया गया। यहां से जेसीबी के साथ सफाई के लिए नहर काॅलोनी भेजा गया। नहर काॅलोनी में मौजूद पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र शुक्ला ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। इसकी सूचना उसने अन्य साथियों को दी। कर्मचारी साथी से अभद्रता की सूचना पर शनिवार दोपहर कर्मचारी नगर पालिका में एकत्रित हो गए। यहां पर विरोध प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर काम बंद कर सड़क जाम करने की चेतावनी दी। कर्मचारियों का आक्रोश देखते हुए ईओ ने सदर कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र दिया है। कर्मचारी नेता धीरज कुमार, बुद्धराज धाकड़े, राजू बाबू ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed