फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Increased fares of roadways buses, passengers' support for autos

Fatehpur News: रोडवेज बसों का बढ़ा किराया, ऑटो बने यात्रियों का सहारा

Sat, 19 Jul 2025 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Increased fares of roadways buses, passengers' support for autos
फतेहपुर। चौफेरवा पुलिया व असनी पुल की जर्जर हालत ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रोडवेज बसों को अब 17 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे किराए में 22 रुपये तक बढ़ोतरी हो गई है। बढ़ा हुआ खर्च व समय देख अब बड़ी संख्या में यात्रियों ने ऑटो, ई-रिक्शा से यात्रा करना शुरू कर दिया है। वह असनी पुल तक ऑटो से जाकर पुल पैदल पार कर वापस साधन पकड़ गंतव्य तक जा रहे हैं।
विज्ञापन

लालगंज व लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों ने किराया बचाने के लिए नया विकल्प अपनाया है। वह 25-30 रुपये देकर ऑटो से असनी पुल तक पहुंच रहे हैं। वहां से पैदल पुल पार करके आगे की यात्रा दूसरे वाहन से कर रहे हैं। वहीं बस से लालगंज का किराया 76 रुपये है। चौफेरवा पुलिया और असनी पुल लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अभी लगभग छह महीने तक असनी पुल के बनने के आसार भी नहीं है। ऐसे में रोडवेज बसों को भिटौरा रोड से चंदीपुर डलमऊ, हुसैनगंज से होकर लालगंज से रायबरेली या लखनऊ की ओर जाने में 17 किमी का अतिरिक्त मार्ग अपनाना पड़ रहा है। इसका सीधा असर किराए पर पड़ा है, जो 22 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। यात्रियों ने बताया कि सड़क और पुलों की मरम्मत सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन अब आम जनता को ही जेब से उसकी भरपाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि चौफेरवा पुलिया बनने के बाद दोबारा रूट चार्ट तैयार किया जाएगा और किराए में कटौती की जाएगी। अभी फिलहाल ऐसा ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed