{"_id":"574c91884f1c1b6229109cf2","slug":"including-localities-shadipur-two-days-disilluminato","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीपुर समेत कई मोहल्लों में दो दिन से बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादीपुर समेत कई मोहल्लों में दो दिन से बत्ती गुल
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 31 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रोड पर बिजली के पोल सही करते बिजली कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार रात आई तेज आंधी से एक बार फिर बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। बीते 48 घंटे से शहर के शादीपुर समेत पांच मोहल्लों के लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। बिजली कटौती से इन इलाकों में बूंद-बूंद पानी का संकट गहरा गया है। ऐसे में नाराज लोग रविवार सुबह सड़कों पर उतर आए और जाम लगा दिया, जिससे यातायात व्यवस्था काफी देर प्रभावित रही।
विज्ञापन
शनिवार की रात आई तेज आंधी से रेलवे स्टेशन को जाने वाले मार्ग में दो खंभे गिरने से तार टूटकर गिर गए थे। फाल्ट आने से रेलवे स्टेशन रोड, शादीपुर, पटेलनगर, नासिरपीर इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। फाल्ट ठीक न होने से इन इलाकों में रविवार और सोमवार को भी आपूर्ति ठप रही। उमस भरी गर्मी में बिजली न होने से लोगों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
बिजली न आने से पेयजल संकट भी गहराया रहा। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए जूझते रहे। बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न होने से मोहल्ले के लोगों ने सुबह स्टेशन रोड में जाम लगा दिया, जिससे आवागमन बाधित रहा। हालांकि पुलिस के समझाने पर आधे घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
शादीपुर निवासी दिनेश कुमार, राजकुमार, मोहम्मद इदरीश ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ। वहीं एसडीओ सदर अजीत यादव ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर खंभे और तार सही कराए। एसडीओ ने बताया कि फाल्ट ठीक होते ही आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। इसी प्रकार मुराइनटोला उपकेंद्र के अंतर्गत लालाबाजार में 11 हजार वोल्ट का तार बदला गया जिससे बिजली आपूर्ति ठप रही।