फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   in tractor robbery incident alongwith kingpin four persons arrested

ट्रैक्टर लूट मामले में सरगना समेत चार गिरफ्तार

Fri, 27 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 27 Mar 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
in tractor robbery incident alongwith kingpin four persons arrested

किशनपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर लूटकांड मामले में गिरोह के सरगना समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार करके पुलिस ने खुलासे का दावा किया है। बदमाशों की निशानदेही पर ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन


एसपी सालिगराम वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि किशनपुर थाना क्षेत्र के इटरौरा गांव के पास 24 फरवरी की रात को मौरंग लेने जा रहे ट्रैक्टर चालक त्रिभुवन सोनकर और मालिक सर्वेश निवासी नरौली के  पास चार सशस्त्र बदमाशों ने बंधक बनाकर खाई में फेंक दिया था। बदमाश ट्रैक्टर लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


वारदात की पड़ताल थानेदार बलराम सिंह और सर्विलांस प्रभारी राजेश सिंह की टीमें कर रही थी। गाजीपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के पास से पुलिस ने बुधवार की रात बदमाश बोधीलाल निषाद पुत्र गोपराज निवासी बगहाडेरा मजरे सरकंडी थाना असोथर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कि मौके से गेंदालाल पुत्र गरीबदास निवासी सुकरू, सूतन निषाद पुत्र रामबरन निवासी लंकापुर निवासी लोला अवस्थी का डेरा, सच्चा उपाध्याय पुत्र रामसजीवन निवासी उपाध्याय का डेरा मजरे सरकंडी रात के  अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। एसओ ने बताया कि चारों बदमाशों ने ट्रैक्टर लूटने के बाद रात को ही बहरामपुर थरियांव रेलवे क्रासिंग पहुंचे थे। जहां पर सूतन निषाद ने खुद के बीमार होने का झांसा देकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई थी।

इसके बाद हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जंगल ट्रैक्टर को छिपा दिया था। ट्रैक्टर का सौदा मथुरा में बेंचने के  फरार गेंदालाल ने तय किया था। सारे आरोपी ट्रैक्टर को बेंचने ले जा रहे थे। तभी सटीक लोकेशन पर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी बदमाशों के खिलाफ लूट के मुकदमे पहले से दर्ज है।


आरोपी बोधीलाल इंटर की पढ़ाई के दौरान ही कत्ल और लूट के इल्जाम में जेल जा चुका है। बदमाश गेंदालाल के खिलाफ लूटपाट के कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने धरे गए शातिर को जेल भेजकर बाकी फरार बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed