{"_id":"60d4d4478ebc3e2ee654fe7e","slug":"in-theft-incident-after-five-days-accused-were-not-arrested-fatehpur-news-knp63625159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबस पुलिस : 90 मोबाइल में कोई ऑन हो तो मिलेंगे चोर.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबस पुलिस : 90 मोबाइल में कोई ऑन हो तो मिलेंगे चोर.
विज्ञापन
फतेहपुर। 19-20 जून की रात वर्मा तिराहे पर स्थित खालसा मोबाइल शॉप में हुई चोरी को लेकर पुलिस और उनकी विशेष टीमें बेबस नजर आ रही हैं। छापेमारी, पूछताछ करने के बाद अब कोई रास्ता पुलिस को नहीं सूझ रहा है। नतीजा यह है कि पुलिस अब चोरी हुए 90 मोबाइलों में से किसी एक के ऑन होने का इंतजार कर रही है। फिलहाल सर्विलांस टीम धड़ाम हो गई है और मैनुअल पुलिसिंग धरातल में पहुंच चुकी है।
फतेहपुर पुलिस द्वारा अब तक इस प्रकरण में मोबाइल शॉप के सीसीटीवी देखे जा चुके है। आसपास की दुकानों व घरों में लगे कैमरे भी चेक कर लिए गए हैं। फिंगर प्रिंट से लेकर छापेमारी कर एक-दो लोगों से पूछताछ भी हो गई है। शांतिनगर के रहने वाले दो युवकों की तलाश पुलिस कर रही है, जो उन्हें फिलहाल नहीं मिल सके हैं। आपराधिक घटनाओं में संकटमोचन की तरह काम करने वाली सर्विलांस
टीम ने भी मोबाइल नंबरों की जांच कर ली है लेकिन पांच दिन के बाद भी रिजल्ट शून्य है। पुलिस अब इस इंतजार में है कि चोर चुराए गए 90 मोबाइलों में से किसी को ऑन कर प्रयोग में ले लाएं, तो शायद बात बन जाए। इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस चोरी के मामले में गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश होगा।