फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   In the name of canal cleaning, lip service is being done, the ditches are not being filled.

Fatehpur News: नहर सफाई के नाम पर की जा रही खानापूरी, नहीं भरी जा रहीं खांदियां

Sat, 06 Dec 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
In the name of canal cleaning, lip service is being done, the ditches are not being filled.
फोटो-14-सुजानपुर नहर में सफाई के बाद भरी परी सिल्ट। संवाद - फोटो : एसएसपी सौरभ दीक्षित टर्नआउट परेड का निरीक्षण करते हुए। स्रोतः पुलिस
फतेहपुर। निचली गंगा नहर से निकले सुजानपुर रजबहा की सिल्ट सफाई का काम मानकों के विपरीत किया जा रहा है। 10 लाख रुपये के टेंडर में 25 किलोमीटर नहर की सफाई कराई जानी है लेकिन ठेकेदार जेसीबी से केवल घास हटाकर औपचारिकता निभा रहा है। नहर की पटरियों और कटी खांदियों की ठीक तरह मरम्मत न होने से पानी आते ही कटान और ओवरफ्लो का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


सुजानपुर रजबहा लगभग 27 किलोमीटर लंबा है। यह असोथर से निकलकर गिरधरपुर गढ़ा होते हुए समीप यमुना नदी में मिलता है। किसानों का कहना है कि नहर की निचली सतह के दोनों किनारों पर घास जस की तस खड़ी है और खांदियों में पर्याप्त मिट्टी भी नहीं भरी जा रही।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान रामू, जीवन, शिवपूजन, रामआसरे, माधव आदि ने बताया कि जेसीबी से सिर्फ घास हटाई जा रही है। निचली सतह की दोनों तरफ घास खड़ी है। पूर्व में कटी हुई खांदी में भी ठीक से मिट्टी नहीं भरी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर विभाग के एई कमल किशोर ने बताया कि सिल्ट सफाई का टेंडर जारी है और काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को निर्देश दिए जाएंगे कि कटी खांदियों को मजबूती से भरवाकर सफाई कार्य नियमों के अनुसार पूरा कराया जाए।

फोटो-14-सुजानपुर नहर में सफाई के बाद भरी परी सिल्ट। संवाद

फोटो-14-सुजानपुर नहर में सफाई के बाद भरी परी सिल्ट। संवाद- फोटो : एसएसपी सौरभ दीक्षित टर्नआउट परेड का निरीक्षण करते हुए। स्रोतः पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed