फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   in the mist of fog in accidents two people killed

कोहरे की धुंध में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Sun, 18 Jan 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 18 Jan 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
in the mist of fog in accidents two people killed

कोहरे की धुंध में अलग-अलग हादसों में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य छिटपुट घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। कोहरे के कारण ललौली बांदा रोड पर ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में कि शोर की मौत हो गई। उधर, साइकिल सवार फैक्ट्री कर्मी को ट्रक ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


बांदा के नरैनी थाना क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी देवीदयाल का पुत्र महेश (15) गांव के लाला पुत्र दुर्गा के साथ ट्रक में हेल्पर था। शुक्रवार की शाम ट्रक चालक लाला कानपुर से भाड़ा लादकर नरैनी के लिए निकला था।
विज्ञापन


देर रात ट्रक बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ललौली बांदा रोड पर पहुंचा था। कोहरे की धुंध के चलते ट्रक की सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक के अंदर फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज दौरान महेश की मौत हो गई। वहीं चालक का इलाज चालू है।

उधर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी शिवगोपाल का पुत्र मनीष कुमार (25) औंग स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह नाइट ड्यूटी के लिये गांव से फैक्ट्री जा रहा था।

औंग हाइवे पर रामपुर मोड़ के पास पहुंचा था। रामपुर मोड़ में साइकिल सवार फैक्ट्री कर्मी को किसी ट्रक ने टक्कर मार दी। चालक फरार हो गया। काफी देर तक हाइवे पर घायल हालत में फैक्ट्री कर्मी तड़पता रहा।

जब मौके पर पुलिस पिकेट पहुंची तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल लेकर गई। जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों में घटना से कोहराम मच गया।


परिजनों ने बताया कि उसकी कुछ साल पहले ही रश्मी से शादी हुई थी। उसके दो मासूम बच्चे है। घटना से रश्मी का हाल बेहाल हो गया है। पुलिस ने दोनों घटनाओं का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed