फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   In the Ashish murder case, mother and daughter were interrogated for the secret of the incident.

Fatehpur News: आशीष हत्याकांड में मां-बेटी से घटनाक्रम के राज की पूछताछ

Tue, 09 Jan 2024 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
In the Ashish murder case, mother and daughter were interrogated for the secret of the incident.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहुआ। पुलिस ने आशीष हत्याकांड के मामले में मां-बेटी समेत तीन लोगों को परिजनों के आरोप पर हिरासत में लेकर मंगलवार को लंबी पूछताछ की। उनसे घटनाक्रम के संबंध में अलग-अलग पूछताछ हुई। जिससे उनकी घटना में सहभागिता स्पष्ट हो सके। इसके अलावा भी किसी अन्य शामिल होने का पता लग सके।
ललौली थाना क्षेत्र के उरौली निवासी आशीष साहू की 28 दिसंबर की रात हत्या कर शव यमुना नदी में फेंका गया था। छह जनवरी को शव बरामद होने पर पुलिस ने एक युवती के पिता रणधीर सिंह उर्फ पुत्तन और भाई विपिन को जेल भेजा है। मृतक के परिजन घटना में अन्य आरोपियों के शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं। आरोपियों का घर ढहाने की मांग की है। पुलिस ने अन्य आरोपियों के शामिल होने के शक पर मां-बेटी और एक रिश्तेदार युवक को हिरासत में लिया। तीनों से 28 दिसंबर की रात के घटनाक्रम के बारे में अलग-अलग पूछताछ की। तीनों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस इनकी भूमिका को खंगालेगी। किसी की घटना में भूमिका पाए जाने पर आरोप तय कर सकती है। साजिशकर्ता का आरोपी भी बना सकती है। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि घटना के हर बिंदु की विवेचना की जा रही है। विवेचना में किसी की भी संलिप्तता सामने आती मिली, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मां न बचाती तो पिता-पुत्र युवती को भी मार डालते
पुलिस की जांच में आया कि पिता-पुत्र आशीष का शव फेंकने के बाद घर पहुंचे थे। इसके बाद पुत्री के साथ भी जमकर मारपीट की थी। इस दौरान मां बीच-बचाव में आई। मां को भी पीटा। चर्चा है कि मां बीच बचाव नहीं करती तो पुत्री की भी हत्या हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडियो वायरल पर प्रभारी निरीक्षक की जांच शुरू
प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। गांव में हंगामा न करने और आशीष के परिजनों की अन्य मांग पर चेतावनी दे रहे हैं। वायरल ऑडियो के तूल पकड़ने पर सीओ जाफरगंज को जांच सौंपी गई है। उधर, आशीष के पिता राजेंद्र साहू का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। वीडियो में राजेंद्र साहू ने प्रभारी निरीक्षक से धमकी मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed