फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   in road accident four persons killed, created furore in families

हादसों में महिला समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 23 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 23 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
in road accident four persons killed, created furore in families

अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में रविवार को महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनाओं में दो सदर इलाकों में हुईं, जबकि बिंदकी में अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में दो मौतें हुई। घटनाओं से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


शहर के उत्तरी गौतम नगर निवासी रामचंद्र भदौरिया (55) पुत्र राम सिंह पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार थे। वह साइड देखने के लिये सुबह हंसवा की ओर जा रहे थे।

हंसवा मोड़ पर  ठेकेदार की बाइक के सामने अचानक साइकिल सवार आ गया। इससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर गड्डे में जा गिरा। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


लोगों ने ठेकेदार को बेहोशी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर लोगों की भीड़ अस्पताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के ढ़कौली गांव निवासी इंद्रपाल की 60 वर्षीय पत्नी श्यामपति शनिवार रात को नित्यक्रिया के लिये जंगल जा रही थी। घर के पास सड़क पार कर रही थी। तभी बहुआ की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवारों ने वृद्धा को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि वृद्धा उछलकर दूर जा गिरी। दुर्घटना देखकर परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। उधर, बिंदकी के चांदपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कुर्मी गांव निवासिनी पचास वर्षीय सरला दीक्षित अपने पुत्र आंनद के साथ बाइक से फतेहपुर जा रही थी।


तभी कुंवरपुर रोड अलियाबाद के स्पीड ब्रेकर की चपेट में आकर नीचे आ गिरी। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी बिंदकी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कोतवाली गांव जनता निवासी चालीस वर्षीय रामबाबू पुत्र नंदू अपने मित्र बउवा के साथ बिंदकी आ रहा था। तभी कुंवरपुर रोड में जनता मोड़ के पास ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार रामबाबू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर उसे सीएचसी बिंदकी लाए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed