फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   in road accident bike rider killed

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 02 Feb 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 02 Feb 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
in road accident bike rider killed

कस्बे से घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को शनिवार की रात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार रिश्ते में बहनोई और साले हैं। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी वासुदेव (45) पुत्र रामबली अपने चचेरे भाई नरेश (35) पुत्र भागीरथ और बहनोई छोटेलाल (45) पुत्र केशरी निवासी गोहरारी थाना चांदपुर एक बाइक से कसबा आए थे।
विज्ञापन


रात को तीनों एक  ही बाइक से घर आलमपुर लौट रहे थे। आलमपुर गांव के मोड़ पर बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि उछलकर दूर जा गिरे। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने तीनों को कानपुर के लिये रेफर कर दिया। कानपुर जाते समय रास्ते में वासुदेव की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नरेश और छोटेलाल को हैलट में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की हालत नाजुक बनी है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई रामपाल और श्रीपाल ने बताया कि वासुदेव बिल्डिंग बनाने की मशीनों का काम करता था।

वह अपनी मशीन की देखरेख के लिये निकला था। घूमने के लिये रिश्तेदार छोटेलाल और नरेश भी साथ चले गए थे। जहां से लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए।

घटना से मृतक के परिजनों का हाल बेहाल हो गया है। मृतक के  चार बच्चे अनीता, सुनीता, सत्यम और शिवम हैं। बच्चों के सिर से पिता का साया छिना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed