{"_id":"76b6093f7b1d96e1f66fca529a0e7899","slug":"in-raod-accident-two-people-dead-including-woman-elevan-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, 11 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, 11 लोग घायल
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 27 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। मलवां थाना क्षेत्र के हाइवे पर गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की पिकअप से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उधर, हाइवे पार करते वृद्ध महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। अन्य छिटपुट घटनाओं में कई घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बिंदकी नगर से शहर जा रहे पिक अप में चालक समेत आधा दर्जन सवारियां बैठी थी। मलवां थाना क्षेत्र अल्लीपुर हाइवे पर पिकअप पहुंचा था। तभी कानपुर की ओर जा रहे ट्रक से पिकअप की सीधी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। पिकअप में फंसे घायलों को लोगों ने बाहर निकाला। सभी की हालत गंभीर देखकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसमें गंभीर घायल छोटेलाल (32) पुत्र कुंवारे निवासी जाफरबाद की कुछ देर इलाज के बाद ही मौत हो गई। वहीं मृतक की मां रनिया देवी पत्नी कुंवारे, मोहम्मद समी निवासी सराएं बकेवर, शिव कुमार पुत्र रुपनारायण निवासी बके वर, जयकरन पुत्र सुंदर लाल निवासी भदवा थाना मलवां को भर्ती करके इलाज किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खागा के किशनपुर रोड में टैंपो ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गया, जिसमें बाइक सवार को मामूली चोटें आई हैं। उमरा गांव निवासी राजकिशोर पाल किसी काम से नगर आया था।
किशनपुर रोड पहुंचते ही पीछे से टैंपो ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार चोटिल हो गया। काफी वाद विवाद के बाद टैंपो चालक ने क्षतिग्रस्त बाइक व चोटिल राजकिशोर को उपचार के लिए रुपये दिए।
उधर, गाजीपुर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव के पास बाइक सवार उदय सिंह, राम सिंह निवासी कैथलपुर थाना असोथर अनियंत्रित हो गए।
बाइक सवारों की राहगीर सरला देवी पत्नी रमेश, इसराइल चपेट में आकर घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के जेल रोड निवासी सोना देवी पत्नी जयकरन स्कूटी से ज्वालागंज जा रही थी। बाकरगंज पुलिस चौकी के पास विक्रम की टक्कर से स्कूटी सवार गिरकर घायल हो गई। उधर खागा कोतवाली क्षेत्र निवासी वृद्धा सरोजनी देवी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुई है।