{"_id":"746ce93089f58ba23e962a0d61483899","slug":"in-raod-accident-including-innocent-two-killed-creaed-furore-among-family-memebers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर दो घरों की खुशियां छिनीं, मासूम समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर दो घरों की खुशियां छिनीं, मासूम समेत दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 05 Mar 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
त्योहार पर दो घरों में मातम का माहौल छा गया। अलग-अलग सड़कों हादसों में इकलौते मासूम समेत दो लोगों की जान चली गई। हथगाम के वार्ड नं. 2 इंदिरा नगर में बुधवार को ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से एक पांच वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बालक अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था। माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं मलवां थाना क्षेत्र में बोलेरो चालक की ट्रैक्टर से सीधी भिड़ंत में मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने मार्ग में लगे जाम को हटाकर बोलेरो में फंसे शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराया है।
बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के बिसंडा गांव निवासी छेदीलाल का पुत्र बब्लू बोलेरो (28) चला रहा था। वह शहर के गढ़ीवा इलाके में करीब दस वर्षों से रहता था और कलक्टरगंज के एक युवक की बोलेरो चलाता था।
विज्ञापन
उसके साथी की बोलेरो मंगलवार रात को बिंदकी रोड पर तकनीकी खामी की वजह से बिगड़ गई थी। वह साथी की बोलेरोे को अपनी बोलेरो के पीछे टोचिंग करके शहर लेकर आ रहा था।
कुंवरपुर के पास बोलेरो की ट्रैक्टर से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रे न से भिड़े वाहनों को हटाया। बोलेरो चालक को मृत हालत में पाया।
घटना से मृतक की पत्नी मन्नू देवी का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के बहनोई ने बताया कि उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी।
घटना के सूचना चालक के सूरत में रहने वाले भाइयों को दी गई है। उनके आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मलवां थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
हथगाम के वार्ड नं. 2 इंदिरा नगर में बुधवार को ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से एक पांच वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
बालक अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था। माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रैक्टर को बरामद करके चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहल्ले के सरताज का पुत्र ताज घर के सामने खेल रहा था। तभी मौरंग से लदे आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर बरामद कर लिया।