{"_id":"620fea70ad27d6387f312fdf","slug":"in-race-contest-lavkush-got-first-fatehpur-news-knp6813743114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग मतदाताओं को बूथ पहुंचाने को हुई प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग मतदाताओं को बूथ पहुंचाने को हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन
फतेहपुर। विधानसभा चुनाव में जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट में दिव्यांग मतदाता जागरुकता रैली व ट्राई साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गांधी मैदान में डीएम अपूर्वा दुबे ने हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की।
दौड़ प्रतियोगिता के पहले चरण में लवकुश प्रथम, मान सिंह द्वितीय, हरि प्रसाद तृतीय रहे। वहीं दूसरे चरण में पवन कुमार प्रथम, केके प्रजापति द्वितीय तथा हरि प्रसाद तृतीय स्थान रहे। विजेताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र
देकर सम्मानित किया गया। सब काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो के स्लोगन के माध्यम से दिव्यांगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर सीडीओ सत्यप्रकाश, प्रशिक्षु आईएएस निधि बंसल, अपर उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह, कुंदन राजकपूर, बीएसए संजय कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।