फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   In-laws break daughter-in-law's father's leg and throw him out of the house

Fatehpur News: ससुरालियों ने बहू के पिता का पैर तोड़ घर से निकाला

Sun, 16 Feb 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
In-laws break daughter-in-law's father's leg and throw him out of the house
फतेहपुर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने बहू व उसके पिता को पीटकर घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कल्यानपुर की रहने वाली राजाराम की पुत्री रेशू उर्फ नैंसी की शादी 21 नवंबर 2021 को बिंदकी कोतवाली के फरीदपुर निवासी जितेंद्र पटेल उर्फ मानू के साथ 21 नवंबर 2021 को हुई थी। शादी के बाद से पति व ससुरालीजन दहेज में कार और तीन लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। वह मायके से पिता के साथ 27 नवंबर ससुराल गई। ससुरालियों ने वृद्ध पिता पर लोहे की रॉड से हमला किया। दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पिता के पैर की हड्डी टूट गई। पिता का इलाज चल रहा है। महिला की शिकायत पर बिंदकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed