फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   in broad day light dairy trader was looted rupees nine lakhs

दिनदहाड़े डेयरी व्यापारी से बाइक सवारों ने नौ लाख लूटे

Tue, 23 Dec 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 23 Dec 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
in broad day light dairy trader was looted rupees nine lakhs

औंग थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में दिन दहाड़े डेयरी के मालिक व मुंशी से तमंचा के बल पर नौ लाख रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उन्हें घेरने की कोशिश की तो अपनी बाइक छोड़ कुछ दूर पैदल भागे और फिर तमंचे के बल पर दूसरे की बाइक छीन ली। तमंचे से फायरिंग करते हुए छीनी गई बाइक से रेलवे स्टेशन पहुंचे और दो बदमाश धीमी गति से गुजर रही मालगाड़ी पर चढ़ गए। जबकि एक रेल लाइन क्रास कर दूसरी तरफ भाग निकला। सूचना पर पहुंची औंग, कल्यानपुर एवं जीआरपी पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बदमाश की खोजबीन शुरू कराई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा।

विज्ञापन

 कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी डेयरी मालिक श्रीपाल पांडेय व उनका मुनीम सिकठिया निवासी मुनिया सोमवार दोपहर करीब दो बजे बाइक से चौडगरा स्थित एसबीआई शाखा से नौ लाख रुपये निकाले।
विज्ञापन


दोनों बाइक से रुपये लेकर रामपुर रोड स्थित डेयरी जा रहेे थे कि औंग थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित बंद पड़ी साबुन फैक्ट्री के  पास  बाइक सवार तीन असलहाधारी बदमाशों ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेयरी मालिक व मुनीम के गिरते ही दो बदमाशों ने दोनाें पर तमंचा लगा दिया और नौ लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर रामपुर की ओर भाग निकले।

डेयरी मालिक व मुनीम से शोर मचाया तो ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया। कुछ को घिरता देख बदमाश बाइक रामपुर रोड पर ही छोड़कर पैदल ही खेतों के रास्ते भागकर बिंदकी रोड पर निकल आए।

यहां बिंदकी से अपने गांव रावतपुर जा रहे बाइक सवार अमित सिंह व पुत्तू सिंह को रोक  कर तमंचे के बल पर उनकी बाइक छीन ली।

इस बीच पीछा कर रहे ग्रामीण नजदीक पहुंचे तो बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होने पर ग्रामीण रुक गए और बदमाश छीनी गई बाइक से रेलवे स्टेशन पहुंचे।


स्टेशन पर बाइक छोड़कर धीमी गति से कानपुर की ओर जा रहे मालगाड़ी पर दो बदमाश सवार होकर निकल गए। एक बदमाश स्टेशन के पास ही कहीं छुप गया।

इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्टेशन पर खोजबीन की, लेकिन तीसरे बदमाश के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। डेयरी मालिक की तहरीर पर औंग पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थानाध्यक्ष अजय सेठ का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दो बदमाश तो भाग निकले, लेकिन तीसरे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed