{"_id":"6114189b8ebc3e77b607dc68","slug":"in-animal-attack-minor-and-one-person-killed-fatehpur-news-knp6457129166","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ के हमले में बुजुर्ग की मौत मासूम को कुत्तों ने नोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साड़ के हमले में बुजुर्ग की मौत मासूम को कुत्तों ने नोचा
विज्ञापन
फतेहपुर/जहानाबाद। दो गांवों में आवारा पशुओं ने दहशत फैला दी। लोहारनपुरवा गांव में एक सांड़ ने वृद्ध किसान को पटककर मार दिया। जबकि नोनारा गांव में बुधवार सुबह कुत्तों के झुंड ने एक बच्चे पर हमला कर दिया। सही समय पर लोगों के आ जाने से बच्चे की जान बच सकी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के खरगूपुर के लोहारनपुरवा गांव निवासी बाबूराम (72) मंगलवार शाम खेत से घर लौट रहे थे। घर के पास पीछे से आए एक सांड़ ने किसान पर हमला बोल दिया और उन्हें उठाकर पटक दिया। घटना देखकर परिजन दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने साड़ को भगाया। बाबूराम को जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि सांड़ ने इससे पहले भी कई लोगों को घायल किया है। लेकिन अभी तक अफसरों ने इसे नहीं पकड़वाया। इसी का नतीजा रहा कि सांड़ ने बाबूराम की जान ले ली।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के नोनारा गांव निवासी दीपक उत्तम अपने पांच वर्षीय पुत्र अंश को लेकर गांव किनारे खेत में लगी मिर्ची की फसल की रखवाली करने गए थे। अंश खेलते हुए गांव के पास पहुंच गया, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हमले से अंश रोने लगा तो ग्रामीण दौड़कर उसके
विज्ञापन
पास पहुंचे और लाठी-डंडा लेकर कुत्तों को भगाया। कुत्तों ने अंश के दोनों हाथों में काट लिया था। घायल बच्चे को सीएचसी अमौली ले जाया गया। डाक्टरों ने रैबीज का इंजेक्शन लगाकर हांथों की मरहम पट्टी की। प्रधान राम सिंह ने बताया कि आवारा कुत्ते गांव वालों पर भी कई बार हमला कर चुके हैं। कुत्तों के आतंक से गांव वालों में भय का माहौल बना हुआ है।