फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   In a land dispute, the former Pradhan opened fire on the SP leader's son and his supporters

Fatehpur News: भूमि विवाद में पूर्व प्रधान ने सपा नेता पुत्र व समर्थकों संग की ताबड़तोड़ फायरिंग

Sat, 24 May 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
In a land dispute, the former Pradhan opened fire on the SP leader's son and his supporters
बहुआ। हाईवे स्थित प्लॉट में मिट्टी पुराई करा रहे प्लॉट मालिक समेत अन्य पर गुरुवार रात पूर्व प्रधान ने सपा नेता पुत्र व समर्थकों संग ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस को कारतूसों के खाली खोखे मिले हैं। हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों पर गिरफ्तारी का दबाव बनाने के लिए परिवार की बहू, बेटी समेत तीन को पकड़ा है। प्लॉट पर पूर्व प्रधान के कब्जे की नीयत थी।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा विजय नगर मोहल्ले के रहने वाले योगेश तिवारी (61) ने फरवरी 2025 में गांधीनगर मोहल्ला हाईवे पर धर्मराज मौर्या से उनके मकान के बगल स्थित प्लॉट 21 लाख रुपये में खरीदा था। प्लॉट का दाखिल खारिज होने के बाद गुरुवार दोपहर से मिट्टी पुराई करा रहे थे। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के पूर्व प्रधान शिवभोला सिंह, अपने पुत्र शिवम सिंह और सपा नेता पुत्र प्रकाश सिंह समेत सात आठ समर्थकों संग रात को प्लॉट पर बाइकों से पहुंचे। गाली गलौज कर पूर्व प्रधान ने लाइसेंसी राइफल से उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। उन्होंने नाले में छिपकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद योगेश तिवारी के भांजे अमित कुमार और प्लॉट विक्रेता धर्मराज मौर्या ने अपने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पूर्व प्रधान और उसके पुत्रों ने प्लॉट में मिट्टी पुराई का काम बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देकर हवाई फायरिंग की। फायरिंग के बाद सभी मौके से चले गए। करीब सात से आठ राउंड फायरिंग की गई है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की। राइफल के दो खाली खोखे बरामद किए हैं। सीओ एचएल सिंह, प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह व एसओजी ने आरोपियों के बहुआ कस्बे के गांधीनगर स्थित मकान और पैतृक गांव चक पैगंबरपुर गांव समेत कई जगहों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। आरोपी पिता-पुत्र पुलिस के हाथ नहीं लगे। आरोपी प्रकाश सिंह मुलायम यूथ बिग्रेड का जिला सचिव है। पूर्व प्रधान मैरिज हॉल का संचालक भी है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी पिता- पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed