{"_id":"6705842f9cbd9263220c38f4","slug":"impact-cctv-cameras-activated-in-roadways-bus-stops-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-122562-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंपैक्ट: रोडवेज बस स्टॉप में चालू हुए सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंपैक्ट: रोडवेज बस स्टॉप में चालू हुए सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला मुख्यालय स्थित ज्वालागंज रोडवेज बस स्टॉप सीसीटीवी कैमरों से लैस हो गया है। एक साल से खराब सीसीटीवी कैमरों की खबर का प्रकाशन अमर उजाला ने 24 अगस्त 2024 को किया था। इसके बाद आरएम की टीम ने सर्वे करके सीसीटीवी कैमरे संचालित कराए।
रोडवेज बस स्टॉप में सीसीटीवी कैमरा खराब होने से चोरी व अन्य वारदातों में आरोपी की पहचान करने में मुश्किल हो रही थी। कई बार बस स्टॉप से यात्रियों के पर्स व अन्य सामान चोरी भी हो चुके हैं। वहीं यात्रियों से अभद्रता के मामले भी सामने आए। उसके लिए पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले, तो खराबी के बाद जांच और पहचान करना मुश्किल हुआ। इसे समस्या को प्रमुखता से उठाने पर आरएम ने मामले को संज्ञान में लिया। बस स्टॉप के सालों से खराब सीसीटीवी कैमरों को सुधरवाया। एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार समझौता नहीं किया जा रहा है। बस स्टॉप में सभी कमियों को दूर करने पर तेजी से काम किया जा रहा है।