फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Husband threatened after raping woman

Fatehpur News: महिला से दुष्कर्म के बाद पति को धमकाया (आसपास)

Mon, 02 Oct 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 02 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Husband threatened after raping woman
- मायके में महिला के साथ हुई घटना, आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। घर में घुसकर युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आपबीती पति को बताई। पति शिकायत लेकर आरोपी के पास पहुंचा। आरोपी ने युवक से झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला (28) जुलाई माह में मायके गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव आई थी। महिला का आरोप है कि गंभीर गांव निवासी राम सिंह 20 जुलाई की दोपहर घर आया। पिता को पूछने के बहाने अंदर घुस आया। वह घर में अकेली थी। अकेला होने का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद किसी को कुछ न बताने की बात कही। उसने पति को आपबीती बताई। पति आरोपी राम सिंह के घर पहुंचे। घटना को लेकर पूछताछ करने लगे। इस पर वह पति से झगड़ने लगा और मारपीट पर आमादा हो गया। महिला ने थाने में शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत की। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed