फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   husband,hang,fathepur news,his life,disengagement

पत्नी की मौत से हताश पति ने सीएचसी में फांसी लगाकर दी जान

Fri, 05 Mar 2021 07:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
husband,hang,fathepur news,his life,disengagement
अमौली सीएचसी में रोती विशाल की मां एव भाभी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
अमौली। आग लगाकर जान देने वाली पत्नी की मौत से हताश पति ने शुक्रवार सुबह अमौली सीएचसी में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

घटना से सीएचसी में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने दंपति के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के बाद युवक के परिजनों शवों को अंतिम संस्कार कर दिया।
चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बा निवासी वंदना (32) ने पति विशाल से विवाद के बाद गुरुवार शाम खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी।
उसकी घर में ही झुलस जाने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मार्च्युरी हाउस में रखवाया है। पत्नी को बचाने में पति विशाल (35) भी झुलस गया था।
विज्ञापन

उसे ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर उसे कानपुर ले जाने की सलाह दी थी, लेकिन परिजन नहीं होने के कारण विशाल को कानपुर नहीं ले जाया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सीएचसी में वार्ड के स्टाफ ने बेडशीट के फंदे से पंखे पर विशाल का शव लटकता देखा। बेड पर स्टूल रखा हुआ था। जिसके सहारे से वह पंखे से लटका।
यह देखकर अस्पताल प्रशासन के होश उड़ गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लखनऊ में रहने वाले मृतक के बड़े भाई देवाशीष उर्फ सत्यनारायण की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
तहरीर में देवाशीष ने बताया कि बहू वंदना की मौत के सदमे में भाई ने आत्महत्या की है। वह लोग कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मायके पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
मायके वाले ले गए बच्चे
मृतक के बड़े भाई देवाशीष ने मृतक बहू वंदना के भाई विनोद निवासी देवा शरीफ जिला बाराबंकी को घटना की सूचना दी थी। सूचना पर पहुंचा भाई बहन के एक साल के बेटे वासू को लेकर रात में ही लौट गया।
विनोद ने पुलिस को बताया कि उसके घर में तेरहवीं संस्कार का शुक्रवार को आयोजन है। इसी वजह से वह नहीं रुक सकता है। वह लोग वंदना का अंतिम बार चेहरा देखे बगैर ही लौट गए।
इधर, देवाशीष ने सीएचसी से सुबह विशाल को कानपुर ले जाने की पुलिस से बात की और घर चला गया। सत्यनारायण सुबह अमौली सीएचसी पहुंचा। जहां भाई की मौत का पता लगा।
सीएचसी प्रशासन की लापरवाही
अमौली सीएचसी प्रशासन की घटना में कहीं न कहीं चूक सामने आई है। सीएचसी में पूरी रात चिकित्सीय स्टाफ मौजूद रहता है।
इसके बाद भी मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल प्रशासन विशाल को रेफर किए जाने का दावा कर पल्ला झाड़ रहा है।
जबकि ड्यूटी में तैनात डाक्टर रात को ही विशाल को जिला अस्पताल या फिर कानपुर हैलट के लिए रेफर कर सकते थे। उन्हें सिर्फ खुद की ओर से 108 नंबर में काल करके एंबुलेंस बुलानी थी।

थाने में सूचना भेजकर होमगार्ड बुलाते और विशाल को अस्पताल भेज सकते थे। सीएचसी प्रभारी डा. पुष्कर कटियार ने बताया कि मरीज को रेफर किया गया था। उनके परिजनों के आने का इंतजार था। बगैर अटेंडेंट के मरीज को नहीं भेजा जा सकता है।

विशाल की फाइल फोटो। संवाद

विशाल की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed