फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   husband committed suicide in fatehpur

पति की पिटाई से क्षुब्ध पत्नी ने दी जान, दहेज हत्या की रिपोर्ट

Fri, 07 Aug 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
husband committed suicide in fatehpur
अल्लीपुर में ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग महिला ने गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मलवां थानाक्षेत्र के कोराई गांव निवासी स्व. महेश की बेटी कल्पना देवी (24) की शादी 5 मार्च 2016 को पनई इनायतपुर निवासी स्व. मैकू के बेटे महाबीर के साथ हुई थी। भाई शिवराम का आरोप है कि बहन कल्पना को बाइक और सोने की चेन के लिए ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। कई बार उसे मारपीट कर घर से निकाल देते थे। जान से मारने की धमकी देते थे। बहन रक्षाबंधन पर घर आई थी। उसने सारी आपबीती बताई थी। रक्षाबंधन के बाद गुरुवार शाम बहन ससुराल गई थी।
विज्ञापन

तभी उससे दहेज लाने के बारे में पूछा गया। दहेज नहीं होने पर ससुरालीजनों ने मारपीट की। उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप लगाया कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को कमरे में साड़ी केे फंदे से फांसी पर लटका दिया। घटना के बाद सास को छोड़कर अन्य आरोपी ससुरालीजन भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिवराम की तहरीर पर कल्पना के पति महाबीर, सास सुदेइया, उमरगहना निवासी ममेरे ससुर शिवराम, चचिया ससुर छत्रपाल, चचेरे देवर प्रवीण के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला की दो साल की बेटी राधिका और छह माह की मानसी है।

उधर, सास सुदेइया ने बताया कि बहू रक्षाबंधन पर मायके गई थी। मायके से पांच दिन बाद लौटी थी। इसी बात को लेकर बेटे और बहू के बीच विवाद हुआ था। नाराज होकर बहू ने फांसी लगाकर जान दी है। थानेदार शेर सिंह राजपूत ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed