{"_id":"62c8803593d52c4ace0859f0","slug":"hungama-complane-up-news-fatehpur-news-sabhasad-fatehpur-news-knp7065618110","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी की शिकायत पर जांच करने पहुंचे एडीएम न्यायिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी की शिकायत पर जांच करने पहुंचे एडीएम न्यायिक
विज्ञापन
स्थानीय लोगों व सभासदों से बात करते न्ययिक एडीएम।संवाद
- फोटो : FATEHPUR
हथगाम। दो दिन पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद साध्वी निरंजन ज्योति के आगमन पर कस्बे के लोगों ने पालिका से संबंधित यूजर चार्ज और पानी संकट की समस्याएं उठाईं थीं, उनकी जांच के लिए एडीएम न्यायिक धीरेंद्र सिंह शुक्रवार को हथगाम पहुंचे।
नगर पंचायत कार्यालय में ईओ मोहिनी केसरवानी की उपस्थिति में शिकायत कर्ताओं और नगर के सभासद और कस्बे वासियों की उपस्थिति में वार्ता शुरू हुई। वार्ता में आरोपों की झड़ी लगी रही। सभासदों ने नगर पंचायत के अधिकारी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और हंगामा करते रहे।
एडीएम नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई और कूड़ा उठान के नाम पर अनाधिकृत यूजर चार्ज लेने की शिकायत पर जांच करने आए थे। हालांकि सभी पक्षों की सुनवाई करने के बाद भी जब कोई हल नहीं निकला तो उन्होंने एसडीएम खागा मनीष कुमार को प्रकरण की पड़ताल कर कार्रवाई करने के निर्देश फोन पर दिए।
विज्ञापन
एडीएम के फोन पर एसडीएम भी मौके पर आ गए और सभी पक्षों को सुना और मामले को शांत कराया। इस मौके पर सभासद अंजनी कुमार बाजपेई, अनिल कुमार शुक्ला, महेश साहू सैयद रेहान और अहमद वीरेंद्र कुमार सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।