फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hundreds of bighas of paddy crop submerged due to canal cutting

Fatehpur News: नहर कटने से सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न

Thu, 03 Aug 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 03 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of bighas of paddy crop submerged due to canal cutting
फोटो-19 -नहर में खांदी बंद करती पोकलैंड। संवाद
विज्ञापन

फोटो-20- नहर कटने से खेतों में भरा पानी। संवाद
नहर कटने से सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न
-सूचना पर किसानों में मचा हड़कंप, पौकलैंड से बंद की गई खांदी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। नहर की पटरी कटने से सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। सूचना पर पुलिस, नहर और राजस्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई घंटों की मशक्कत के बाद पानी का खेतों की तरफ बहाव रोका जा सका।

मंगलवार की शाम करीब सात बजे खजुहा ब्लाक क्षेत्र के डेहरिया गांव के पास करीब 20 फीट की चौड़ाई में नहर की पटरी कट गई। देखते ही देखते नहर का पानी धान के खेतों में फैल गया। जानकारी पर किसानों में हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ लग गई। देखते ही देखते पानी डेहरिया, दरियापुर, मंडराव, लालपुर, लमहीचा सहित करीब आधा दर्जन गांवों की लगभग 900 बीघा धान की फसल में पानी भर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। नहर विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। रात के 10 बजे अंधेरा होने से नहर की पटरी बांधने का काम शुरू नहीं हो पाया। बुधवार की सुबह छह बजे नहर बांधने का काम शुरू हुआ। काफी मशक्कत के बाद नौ बजे नहर खांदी बंद हो पाई। दरियापुर गांव के अमन यादव, गोला यादव, भोला आदि किसानों ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे नहर कटी थी, जिससे सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि पानी भरने के कारण हुए नुकसान का आंकलन कर मुआवजे के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed