फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   HT line wire was hanging after breaking, bike riding youth burnt alive due to electric current

Fatehpur News: टूटकर लटक रहा था एचटी लाइन का तार, करंट से जिंदा जल गया बाइक सवार युवक

Fri, 06 Oct 2023 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
HT line wire was hanging after breaking, bike riding youth burnt alive due to electric current
बिंदकी। खजुहा रोड पर पारादान कोठी की नहर पटरी के समीप टूटकर लटक रहे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर बाइक सवार जिंदा जल गया। घटना से मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें मदद का आश्वासन देकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली के बहरौली का पुरवा गांव निवासी संदीप सोनकर (20) पुत्र रवि सोनकर खजुहा रोड स्थित एक मौरंग की दुकान पर काम करता था। गुरुवार सुबह वह बाइक से दुकान जा रहा था। तभी कोतवाली क्षेत्र के पारादान मोड़ के पास नहर पटरी पर करीब एक फुट की ऊंचाई पर टूटकर लटक रहे एचटी लाइन के तार की चपेट में आ गया। बाइक तार में जा कर फंस गई। करंट लगने से संदीप जिंदा जल गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा और वह आक्रोशित भी हुए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस के साथ नायब तहसीलदार अमरेश कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों की मांग पर बिजली विभाग के जेई को बुलाया गया। विभागीय अधिकारियों ने परिजनों को हर संभव मदद और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जेई सुरेश कुमार ने बताया कि बुधवार रात किसी वाहन की टक्कर से तार टूटा है। उसे दुरुस्त कराया जा रहा है। युवक के परिजनों को हर संभव मदद विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। तार को जोड़ने में देरी क्यों हुई इसकी भी जांच कराई जाएगी। इंस्पेक्टर अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अनुरक्षण माह के दौरान भी देरी से हो रहा रख-रखाव
बिजली विभाग ने एक अक्तूबर से जिले में अनुरक्षण माह के तहत अभियान शुरू किया है। इस दौरान जिले भर में सभी एचटी लाइन, ट्रांसफॉर्मर और उपकेंद्र में उपकरणों के रख-रखाव का काम हो रहा है। इनमें झूल रहे तारों को दुरुस्त करने का काम भी शामिल है। इसके बावजूद बुधवार रात नहर पटरी पर टूटा हुआ तार दुरुस्त नहीं हुआ और गुुरुवार सुबह बाइक सवार युवक इसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed