फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   HT line hanging from a dilapidated iron pole.

Fatehpur News: जर्जर लोहे के पोल पर लटक रही एचटी लाइन

Fri, 03 Jul 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
HT line hanging from a dilapidated iron pole.
फोटो-01-दूसरे पोल के सहारे खड़े जर्जर लोहे का पोल। संवाद - फोटो : निरीक्षण करते हुए बीएसए अनिल कुमार। स्रोत: विभाग
असोथर। नगर पंचायत में रमन सिंह के दरवाजे के सामने लगे जर्जर लोहे के पोल से एचटी लाइन के तार लटक रहे हैं। पोल का निचला हिस्सा जंग लगने से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इससे उसके कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है। हादसे से बचाव के लिए उसके बगल में दूसरा पोल लगाकर सहारा दिया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा या बारिश के दौरान पोल गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। आरोप है कि कई बार विद्युत निगम से जर्जर पोल बदलने की मांग की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभागीय उदासीनता से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

अवर अभियंता कमल किशोर ने बताया कि मामला अभी तक उनकी जानकारी में नहीं था। उन्हें असोथर क्षेत्र का कार्यभार संभाले 10 दिन ही हुए हैं। निरीक्षण कर एस्टीमेट तैयार कराया जाएगा और जर्जर पोल बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed