फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   How will DDT not fight mosquitoes?

डीडीटी आई नहीं, कैसे होगी मच्छरों से जंग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
How will DDT not fight mosquitoes?
मानसून सिर पर लेकिन नहीं मिली शासन से आपूर्ति - मलेरिया विभाग ने शासन को भेजी है 5 एमटी की रिमांड संवाद न्यूज़ एजेंसी फतेहपुर। अमूमन मानसून 15 जून को आ जाता है। हाल ही के कुछ दिन में मानसून ने इसका अहसास भी कराया है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के खतरे से दहशतजदा लोग मच्छरों से फैलने वाली बीमारी को लेकर शांत हो गए हैं। जहां तक सवाल मलेरिया विभाग का है तो उसे अभी तक डीडीटी नहीं मिलेगा। अगर जल्द इसकी उपलब्धता नहीं होती है तो फिर आपदा की इस घड़ी में विभाग की मलेरिया से जंग कुंद पड़ जाएगी। जिले की 29 लाख की आबादी हर बरसात मच्छरों का प्रकोप झेलती चली आ रही है । मच्छर जनित बीमारियों से गांव के गांव बेहाल हो जाते हैं। इधर कुछ सालों से प्रभावित गांवों की तादाद बढ़ती जा रही है। अब जबकि मानसून दस्तक दे रहा है और मलेरिया विभाग के पास मच्छर भगाने वाला डीडीटी नहीं है। ऐसे में मच्छरों की फौज से लोगों को खुद से जुड़ना होगा। ऐसा इसलिए है कि क्योंकि लाक डाउन लगने की वजह से जिला मलेरिया विभाग को डीडीटी उपलब्ध नहीं हो पाई। जिससे मलेरिया विभाग की तरफ से मच्छरों के लारवा मारने की शुरुआत नहीं हो सकी है। जिला मलेरिया अधिकारी डां. आनंद कुमार का कहना है कि अनलॉक वन शुरू होने के बाद डीडीटी उपलब्ध होने की उम्मीद जगी है। इस बार भी देवमई और गोपालगंज पीएचसी अंतर्गत रहने वाली चालीस हजार की आबादी पर फोकस रहेगा। डीडीटी के छिड़काव की विभाग ने रूपरेखा तय की है। उन्होंने खुलासा किया कि पिछले साल चार एमटी डीडीटी की खपत हुई थी। इस बार एक एमटी बढ़ाकर मांग पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed