फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   How can youth become efficient without a coach in a sports stadium

Fatehpur News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में बिना कोच युवा कैसे हों दक्ष

Fri, 27 Sep 2024 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
How can youth become efficient without a coach in a sports stadium
फतेहपुर। जिला मुख्यालय शांतिनगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में शतरंज, खो-खो, कबड्डी, बॉस्केटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबाल के कोच न होने के कारण खिलाड़ियों को गैर जनपदों में जाकर अभ्यास करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खेलों को बढ़ावा देने के लिए शासन से कई योजनाएं चल रही हैं। कोच न होने से शासन की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। खिलाड़ियों का कहना है कि अगर कोच की सुविधा शहर में ही मिल जाए तो घर पर रहकर खेल का अभ्यास और अच्छी तरह कर पाएंगे।
विज्ञापन


हथगाम के उलरमऊ निवासी राहुल कुमार ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम से बैंडमिंटन का अभ्यास के लिए आए थे। स्टेडियम में कोच न होने के कारण कानपुर के एक क्लब में प्रवेश लेकर खेल का अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के संजय सिंह ने बताया कि वह ताइक्वांडो के खिलाड़ी हैं। स्टेडियम में ताइक्वांडो खेल का कोई कोच ही नहीं है। इसकी वजह से घर पर ही बिना कोच के अभ्यास कर रहे हैं। इससे तकनीकी जानकारी नहीं मिल पाती है।

स्टेडियम में कई खेलों के कोच की मांग की गई है। विभागीय भर्ती न होने के कारण कोच की कमी है। भर्ती होने पर तुरंत स्टेडियम में कोच उपलब्ध कराएं जाएंगे।
सुनील भारती, क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed