फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Housing scheme for villagers started, you can also apply yourself

Fatehpur News: ग्रामीणों की आवास योजना शुरू, स्वयं भी कर सकते हैं आवेदन

Fri, 03 Jan 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Housing scheme for villagers started, you can also apply yourself
फतेहपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का सर्वे शुरू हो गया है। पहली बार आवेदक को भी आनलाइन आवेदन की सुविधा मिली है। वह आवास प्लस एप के माध्यम से आवेदन कर सकता है। उसका सर्वेयर सर्वे आईडी से सत्यापन करेगा। आवास के पात्रों को खोजने की प्रक्रिया मार्च 2025 तक पूरी की जाएगी। इसके बाद पात्र को दो महीने के भीतर आवास देने की समय-सीमा तय की गई है।
विज्ञापन

जनपद के 816 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्रों के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए सर्वेयर के रूप में 317 सरकारी कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। वे चिह्नित गांवों में पात्रों का सर्वे करेंगे। ये सर्वे पूरी तरह ऑलाइन होगा। इसमें सर्वेयर की आईडी के माध्यम से लाभार्थी की आंखों की पुतली और आधार कार्ड से सत्यापन किया जाएगा। इसमें लोकेशन के साथ कच्चे घर की फोटो समेत अन्य जरूरी कॉलम को भरना होगा। गांवों में पात्रों की सूची 31 मार्च तक तैयार कर ली जाएगी। खास बात यह है कि पहली बार लाभार्थियों को भी आवेदन करने की सुविधा दी गई है। उन्हें अपने मोबाइल में आवास प्लस एप लोड करना है। एप के माध्यम से मांगी गई पूरी जानकारी अपलोड करनी है। उस प्रक्रिया को पूरी करते ही आवेदक का आवेदन अपलोड हो जाएगा। सर्वेयर मौके पर जाकर उस आवेदन की सत्यता को अपनी आईडी के माध्यम से परखेगा। सभी मापदंडों में खरा उतरने पर आवेदक को पात्र मान लिया जाएगा। योजना के बारे में सर्वेयरों को 2 जनवरी को विकास भवन में प्रशिक्षण भी दिया गया। उसमें सर्वेयर आईडी के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed