फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   In the drain dispute, breaking into the house, case filed against four brothers for looting

Fatehpur News: नाली के विवाद में घर में घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट में चार भाइयों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 10 Jan 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Jan 2023 11:54 PM IST
सार

चांदपुर थाना क्षेत्र में नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। मामले में कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
In the drain dispute, breaking into the house, case filed against four brothers for looting
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

फतेहपुर जिले में नाली के विवाद में घर में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही, क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बिलारी निवासी महेश गुप्ता ने एफआईआर में बताया कि 16 सितंबर 2022 की शाम पड़ोसी सगे भाइयों नीलू गुप्ता, लखन गुप्ता, भीम गुप्ता, ऋषि गुप्ता नाली विवाद में गाली गलौज केर रहे थे। विरोध करने पर चारों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर बेटे विकास और विमल बाहर आए। आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। चारों परचून की दुकान और घर में घुस आए। कैमरे और घरेलू सामान में तोड़फोड़ की। दुकान से चार हजार रुपये लूट ले गए। मारपीट में वे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की शिकायत थाने में की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मामले की एसपी से शिकायत की। सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि मामले में चारों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed