फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   hours to replace transformers, power supply in cities and villages disrupted

Fatehpur News: ट्रांसफार्मर बदलने में लगे 22 घंटे, शहर व गांवों की बिजली व्यवस्था बेहाल

Tue, 24 Jun 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
hours to replace transformers, power supply in cities and villages disrupted
फतेहपुर। जिले की बदहाल बिजली व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर के कचहरी रोड स्थित विकास भवन के पास खराब हुए 100 केवीए ट्रांसफार्मर को बदलने में विभाग को पूरे 22 घंटे लग गए। इससे करीब 500 की आबादी रातभर अंधेरे में बेहाल रही।
विज्ञापन

रविवार शाम 4 बजे ट्रांसफार्मर फेल हुआ। उसे बदलकर नया ट्रांसफार्मर सोमवार दोपहर 2 बजे लगाया गया और उसे चार्ज करने के बाद दोपहर करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। एक ओर बारिश के बाद बढ़ी उमस ने लोगों की हालत खराब कर रखी है, दूसरी ओर अघोषित बिजली कटौती ने जनजीवन को परेशान कर दिया है। ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों में स्थिति और भी खराब है। फाल्ट और खराब ट्रांसफार्मरों की समय पर मरम्मत या बदलाव न होने के कारण घंटों बिजली गुल रहती है। खासतौर पर धान की नर्सरी की बुआई का समय होने के कारण किसानों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई के लिए जरूरी बिजली न मिलने से किसान आंदोलन की राह पर हैं। वहीं जिम्मेदार अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। आबूनगर उपकेंद्र के जेई सुंदरम यादव ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अगर शहर में ट्रांसफार्मर बदलने में 22 घंटे लग सकते हैं, तो गांवों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed