फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   hostage fathers and sons was beaten up, filed a report on nine

Fatehpur News: बंधक बनाकर पिता-पुत्रों को पीटा, नौ पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 28 Jun 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 28 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
hostage fathers and sons

was beaten up, filed a report on nine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। पैतृक जमीन पर कब्जे के विवाद में एक परिवार के नौ लोगों के खिलाफ पिता-पुत्रों को बंधक बनाकर मारपीट, बलवा, जान से मारने की धमकी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। खखरेरू थाना क्षेत्र के अलामपुर गेरिया गांव के पैतृक निवासी चंद्रशेखर शहर के दक्षिणी गौतम नगर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि गांव में मकान व भूमि है। मकान का बटवारा भाई चंद्र किशोर से हो चुुका है। उसके घर की दीवार चंद्रकिशोर ने तोड़ डाली है। थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने 14 जून 2023 को निस्तारण को बुलाया था।
वह पुत्र पवन कुमार, तनय कुमार के साथ गांव पहुंचा। वह अपनी जगह पर मजदूरों से सफाई करा रहा था। दीवार फांदकर चंद्रकिशोर, विजय कुमार, शशि कुमार, विनोद कुमार, कुलदीप आए और मजदूर मनोज कुमार पर लाठी डंडा, लोहे की रॉड से हमला किया। छत के रास्ते से चंद्रकिशोर की पत्नी तेजपति व पुत्रियां अनीता, गीता और विजय कुमार की पत्नी भी घर में घुस आई।
विज्ञापन

मजदूर की पिटाई के विरोध में उसे और बेटों को कमरे के अंदर बंद कर पीटा। ग्रामीणों के आने पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed