{"_id":"602a6f5f8ebc3ee95a7786bb","slug":"honorarium-teachers-fathepur-news-asked-financeless-fatehpur-news-knp6119335116","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने की मांग..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने की मांग..
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने जाते शिक्षक। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। लॉकडाउन से नहीं मिले मानदेय के भुगतान की मांग लेकर सोमवार को माध्यमिक शिक्षक संघ वित्त विहीन गुट ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में 80 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को वित्त विहीन शिक्षक पढ़ा रहे हैं।
लॉकडाउन के समय से वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय नहीं मिला है। मानदेय न मिलने की वजह से शिक्षकों को घरेलू खर्च चलाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शिक्षकों को मानदेय दिलाया जाए, ताकि पारिवारिक खर्च की दिक्कतें दूर हो सकें। ज्ञापन देने वालों में हर्षवर्धन सिंह, रामऔतार सिंह, बद्री प्रसाद, मुलायम सिंह शामिल रहे।