फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Homes raised , organically jailed

घरों से उठाया, बवाल में जेल भेजा

Mon, 18 Jan 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 18 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Homes raised , organically jailed

जिला कारागार में रविवार को जहानाबाद बवाल में जेल

विज्ञापन
भेजे गए आरोपियों के परिजन मुलाकात के  लिए पहुंचे। जेल में परिजनों का हाल देखने बाद वह अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए। आरोप है कि पुलिस ने उनके निर्दोष परिजनों को जेल भेजा है।

जहानाबाद पुलिस ने सांप्रदायिक बवाल के मामले में 27 आरोपियों को जेल भेजा है। इसमें पोजेपुर मोहल्ले केसोनकर बिरादरी के नौ आरोपी राजेश, सुरेंद्र उर्फ भूरा, सुरेंद्र, मनोज, मथ्थू, ननका, कुलदीप, बब्लू, बंगाली जेल में है।

इनके परिजन रविवार दोपहर को युवकों से मिलकर बाहर आए। निरुद्ध तीन भाइयों माथू, ननका, बब्लू की मां प्रेमा देवी ने बताया कि उनके बेटे मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं।

पुलिस ने बेटों को घर में घुसकर बर्बर तरीके से पकड़ा था। बेटों को चप्पलें और कपड़े तक पहनने का मौका नहीं दिया। उनके बेटों का बलवे में कोई हाथ नहीं है। अब घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा है।

आरोपी मनोज की बहन रिंकी और मां मुन्नी दहाड़ मारकर रोती बिलखती रही। यही हाल सुरेंद्र की मां प्रेमवती व बहन सुमन का था। उन्होंने बताया कि परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं है। वह गंभीर बीमारी से जूझ रही है। पुलिस ने घर में छापेमारी में बेटियों और बच्चाें के साथ अभद्रता भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed