फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Home guard gasps and falls at election duty site, dies

Fatehpur News: चुनाव ड्यूटी स्थल पर होमगार्ड गश खाकर गिरा, मौत

Mon, 20 May 2024 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Home guard gasps and falls at election duty site, dies
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधी मैदान में चुनाव ड्यूटी कर रहा होमगार्ड अचानक गश खाकर गिरने से बेहोश हो गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हरदोई जिला अतरौली थाना क्षेत्र के घेरवां निवासी खुशीराम (55) चुनाव ड्यूटी पर 15 मई को आया था। वह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज में रुका था। उसकी बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गोदौरी गांव में मतदान ड्यूटी लगी थी। पोलिंग पार्टी के साथ ड्यूटी पर जाने के लिए गांधी मैदान पहुंचा था। अचानक हालत बिगड़ी और गश खाकर गिर पड़ा। साथियों ने बताया कि चटक धूप होने की वजह से बेहोश हो गया। उसे फौरन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसपी उदयशंकर सिंह, सीओ सिटी वीर सिंह समेत अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। होमगार्ड हरदोई जिले में भरावन कंपनी में तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed