{"_id":"69e92424eac97e9ae708031b","slug":"home-guard-enrollment-exam-will-start-from-25th-administration-has-intensified-preparations-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-153305-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 25 से शुरू होगी होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा, प्रशासन ने तेज की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 25 से शुरू होगी होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
विज्ञापन
फतेहपुर। उप्र होमगार्ड एनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा 25 अप्रैल से आयोजित होगी। इसमें 15,840 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने भर्ती बोर्ड की सभी गाइडलाइनों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर पेयजल, फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था, पंखे और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति दुरुस्त कराने को कहा। परीक्षा से पहले निर्धारित तिथियों में रिहर्सल कराने के भी निर्देश दिए गए।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड और टैक्सी स्टैंड पर हेल्पडेस्क स्थापित की जाएगी। बारकोड व्यवस्था भी लागू होगी ताकि परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। परीक्षा के दिन केंद्रों के आसपास फोटो कॉपी की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को सतर्कता से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला कर्मियों की ओर से कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद के सात केंद्रों पर 25, 26 और 27 अप्रैल को परीक्षा होगी। पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम 5 बजे तक संपन्न होगी। प्रत्येक केंद्र पर दो क्लॉक रूम बनाए जाएंगे।
डीएम और एसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा
महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय और एएस इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरों और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई। डीएम ने कैमरों की नियमित जांच, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया गया।