फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Holiday like atmosphere seen in offices

Fatehpur News: दफ्तरों में दिखा छुट्टी जैसा माहौल

Tue, 05 Nov 2024 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Holiday like atmosphere seen in offices
फतेहपुर। दिवाली की छुट्टियां के बाद सोमवार को विकास भवन के कई दफ्तरों में अधिकारी समय से नहीं पहुंचे। फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 10:25 बजे तक कई अधिकारियों की सीटें खाली रहीं। कुछ कार्यालय में एक कर्मचारी तो कहीं पूरा कार्यालय ही सूना मिला। सुबह 11.55 बजे विकास भवन स्थित सहायक जिलापंचायत राज अधिकारी के कार्यालय का कक्ष खाली मिला। सुबह 11.56 बजेे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र सिंह की कुर्सी खाली रही। वहीं जलशक्ति केंद्र पर ताला लगा हुआ मिला। इसके साथ कई अधिकारियों के क्षेत्र में भ्रमण होने की बात बताई गई।
विज्ञापन

शहर के देवीगंज निवासी विष्णु कुमार ने बताया कि मां की तीन महीने से पेंशन नहीं आ रही है। उसी शिकायत को लेकर विकास भवन महिला कल्याण विभाग आए हैं। लेकिन वहां अधिकारी न होने की वजह से खाली ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी खातून बेगम ने बताया कि दो साल से पेंशन नहीं आ रही है। इसलिए विकास भवन आई हैं। लेकिन दफ्तर पर अधिकारी न मिलने के कारण लौट रही हैं।
जिन अधिकारियों ने पहले से छुट्टी ले रखी होगी, वहीं नहीं रहे होंगे। वैसे हर दिन विकास भवन के सभी दफ्तरों को चेक किया जाता है।
-पवन कुमार मीना, सीडीओ, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed