{"_id":"6ad91371339323afa4018203","slug":"history-sheets-opened-for-10-criminals-including-a-gangster-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-164899-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गैंगस्टर समेत 10 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गैंगस्टर समेत 10 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली
विज्ञापन
फतेहपुर। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर विभिन्न थानों की पुलिस ने गैंगस्टर समेत 10 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इन पर चोरी, लूट, फिरौती और अपहरण जैसे अपराधों के आरोप हैं। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 67 मुकदमे दर्ज हैं।
हुसैनगंज पुलिस ने चंदनापुर निवासी शिवा उर्फ अश्वनी कोरी और गोवर्धनपुर गांव के मकदूमपुर निवासी रूपचंद्र मौर्य की हिस्ट्रीशीट खोली है। शिवा पर गैंगस्टर, फिरौती और अपहरण, जबकि रूपचंद्र पर चोरी और लूट के मामले दर्ज हैं। राधानगर पुलिस ने चोरी के मामलों में मदनपुर मजरे रारा निवासी ऋषभ गुप्ता, गाजीपुर रोड निवासी भास्कर सोनी उर्फ गोलू और शिवनगर निवासी दीपू की हिस्ट्रीशीट खोली है।
कल्यानपुर पुलिस ने रेवाड़ी निवासी सुरेश कुमार और रेवाड़ी खुर्द निवासी गुलेशान को सूचीबद्ध किया है। वहीं धाता पुलिस ने केटमई निवासी गया प्रसाद, खखरेरू पुलिस ने बरहटा निवासी सिमान और बकेवर पुलिस ने जरारा निवासी छोटे लाल कोरी उर्फ छोटे कोरी उर्फ शिवशंकर की हिस्ट्रीशीट खोली है।