फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Historic Ramlila begins, artists' staging fascinates

Fatehpur News: एतिहासिक रामलीला शुरू, कलाकारों के मंचन ने रिझाया

Tue, 10 Oct 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 10 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Historic Ramlila begins, artists' staging fascinates
रामलीला मंचन के लिए हुआ गणेश पूजन
विज्ञापन

फोटो-17-जालौन में श्रीरामलीला के शुभारंभ पर गणेश पूजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। नगर की ऐतिहासिक प्राचीन रामलीला के 175वें महोत्सव की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आचार्य महेश अवस्थी द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ गणेश पूजन किया गया। समिति के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने भगवान गणेश की स्थापना की एवं पूजा अर्चना कर रामलीला कार्य के सफल मंचन के लिए हनुमानजी से प्रार्थना की। रामलीला के मंचन को इस बार उत्तर भारत के महान कलाकारों को मंचन कर अपनी कला के प्रदर्शन का मौका दिया गया है।

समिति के मंत्री पवन चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार 14 अक्तूबर को धनुष यज्ञ की लीला आकर्षण का केंद्र होगी। जिसमें परशुराम लक्ष्मण संवाद विशेष आकर्षण में होंगे। 15 अक्तूबर को दिन में रामकलेवा का आयोजन श्रीरामलीला भवन पर होगा। 17 अक्तूबर को श्रीराम केवट संवाद व श्रीराम भरत मिलाप की लीला का मंचन नगर के ऐतिहासिक मुरली मनोहर तालाब पर सायं तीन बजे से होगा। 22 अक्तूबर को लक्ष्मण शक्ति व कालनेमि की माया का मंचन होगा। 24 अक्तूबर को शाम पांच बजे से दशहरा मेला व रावण वध की लीला का मंचन श्रीबाराहीं देवी मेला ग्राउंड पर किया जाएगा। रामलीला के मंचन में राम की भूमिका में विवेक मिश्रा, जानकीजी रामदूत तिवारी, लक्ष्मण केके शुक्ला, हनुमानजी डॉ. रमेशचंद्र दुबे, परशुराम जेडी शुक्ला, दशानन रामकेश दुबे के अलावा रामभूषण उदैनिया, रमेशचंद्र दुबे, प्रयाग गुरू, रामशरण शर्मा, दिगंबर तिवारी, भानु शर्मा, राजकुमार आचार्य, नरेंद्र याज्ञिक व श्याम जादौन भी प्रमुख भूमिकाओं में रहेंगे। रामलीला का निर्देशन पंडित प्रयाग गुरू के हाथों में होगा। संचालन राजकुमार मिझौना व सुशील कुशवाहा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed