{"_id":"66e7341b59e54d35cf0f93b4","slug":"hindu-organizations-reached-the-information-about-healing-meeting-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-121347-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चंगाई सभा की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चंगाई सभा की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। धर्मदासपुर (अनुरधापुर) में एक मकान के अंदर ईसाई मिशनरी से जुड़ी चल रही प्रार्थना/चंगाई सभा की खबर पर बजरंग दल नगर इकाई के कार्यकर्ता पहुंच गए। इससे कमरे के अंदर बैठे लोग वहां से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। इस मौके पर हिंदू संगठन ने धर्म परिवर्तन के लिए चंगाई सभा आयोजन का आरोप लगाकर तहरीर दी।
बजरंग दल से जुड़े ऐलई निवासी रोहित दीक्षित को खबर मिली की धर्मदासपुर गांव में स्व. परमेश्वर पासवान के मकान में ईसाई मिशनरी धर्म परिवर्तन के लिए चंगाई सभा का आयोजन किया गया है और इसमें गांव के काफी लोग जमा हैं।
बजरंग दल के पदाधिकारी केके मिश्रा समेत कई लोग मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए पुलिस को खबर दी। इस मौके पर सभा में मौजूद लोग वहां से भाग निकले। पुलिस मौके से चार लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। रोहित ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मौके से दीवारों पर ईसाई मिशनरी से जुड़ी बातें, चिह्न, किताबें मौके पर मिली हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक खागा तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मौके पर गांव के ही लोग मिले हैं और प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में प्रमाण मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।