फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Himanshu has stolen idols and cheated many people

Fatehpur News: मूर्ति चोरी और कई लोगों संग धोखाधड़ी कर चुका हिमांशू

Fri, 23 Feb 2024 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 23 Feb 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Himanshu has stolen idols and cheated many people
धाता। मां की हत्या के बाद फरार हिमांशू के कई कारनामे सामने आए हैं। वह शौक पूरे करने के लिए सारी हदें पार कर चुका था। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी है। हालांकि आरोपी का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की मौजूदगी में गांव के ही पति ने खेत पर मुखाग्नि देकर पत्नी का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अढ़ौली गांव के हिमांशू ने बीमा और जेवर के लालच में 20 फरवरी को मां प्रभा देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद बोरे में भरकर शव को ट्रैक्टर-ट्राली से ऐरई गांव यमुना नदी किनारे फेंक आया था। वह पिता रोशन सिंह की भी रात को हत्या करना चाहता था। पिता की नींद खुलने पर सफल नहीं हो सका और भाग निकला।
विज्ञापन

करीब तीन माह पहले रोशन सिंह के पूजाघर गोपाल जी की मूर्ति चोरी हुई थी। मूर्ति चोरी का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। कुछ दिन बाद ही परिवार के लोग जान गए कि हिमांशू ने मूर्ति चोरी की है। मामला पारिवारिक होने की वजह से दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के कई बैंकों के कर्मियों से उसकी अच्छी सेटिंग थी। बैंकों के माध्यम से कम पढ़े लिखे और जरूरतमंदों को बैंक से लोन पास कराता था। अधिक रकम का लोन कराने के बाद कम रुपये जरूरतमंदों को देता था। बाकी रकम हड़प जाता था। अढ़ौली गांव के बच्चा सोनकर ने बताया कि उसका एक लोन गांव की बैंक से 50 हजार का हुआ था। उसे रुपयों की जरूरत थी। उसने हिमांशू से संपर्क किया। हिमांशू ने उसे जहांगीरनगर गौरा स्थित बैंक से एक लाख 20 हजार का लोन कराया। कुछ दिन नोटिस आने पर पता लगा कि लोन तीन लाख रुपये का हुआ है। बाकी रुपये धोखाधड़ी कर हिमांशू ने निकाले हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि शराब, बीयर पार्टी, आन लाइन सट्टा, लड़कियों से दोस्ती जैसे हिमांशू के शौक हैं। शौक पूरे करने के लिए लोगों से धोखाधड़ी और घर में चोरी की थी। मृतका प्रभा देवी को करीब 10 दिन पहले प्रयागराज में रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी जेठ लाल सिंह के घर में रखे जेवरात चोरी का पता लगा था। अलमारी का लॉकर हिमांशू ने चाबी से खोलकर बंद कर दिया था। इसी वजह से किसी ने ध्यान नहीं दिया था। छत पर सफाई के दौरान मृतका प्रभा को जेवरातों की खाली डिब्बियां, खाली पैकेट मिले। करीब 15 लाख के जेवरात थे। जेवरात लाने का हिमांशू पर मां और पिता लगातार दबाव बना रहे थे।

करीबियों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाले गए
पुलिस ने हिमांशू के मोबाइल नंबर के आधार पर करीबियों के मोबाइल नंबरों का सीडीआर निकलवाया और अवलोकन शुरू किया है। करीब 10 नंबरों को पुलिस ने प्राथमिक जांच में ट्रेस किया है। इन नंबरों के आधार पर पिछले दिनों किससे, कितनी और क्या बातचीत हुई। इसकी जानकारी पुलिस जुटाएगी। पुलिस हिमांशू के करीबियों के संभावित स्थानों पर दबिश भी दे रही है।

गला कसकर हत्या की पुष्टि, चार चोट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रभा देवी की गला कसकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा भी शरीर पर चार चोट के निशान मिले हैं। साफ है कि महिला ने घटना के समय विरोध किया होगा। इसी दौरान युवक ने महिला को पीटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed