फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Highway jammed for the demand of hanging the murderers and running bulldozers on the houses

Fatehpur News: हत्यारोपियों को फांसी व घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर हाईवे किया जाम

Fri, 24 Mar 2023 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Highway jammed for the demand of hanging the murderers and running bulldozers on the houses
हरदोई। मंझिला थाना इलाके में बुधवार को हुए डबल मर्डर के मामले पर गुरुवार को परिजनों ने ट्रामा सेंटर के पास दोनों के शवों को रखकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। परिजन आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी देने और घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग पर अड़े रहे। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। करीब 45 मिनट तक हाईवे जाम रहा। वहीं, बुधवार देर रात पूर्व प्रधान अनिल शुक्ला की तहरीर पर राजा बाबू सहित नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मझिला थाने के पारा गांव निवासी अधिवक्ता अमित शुक्ला (28) बुधवार को प्रधान नंदलाल कुशवाहा के भतीजे रमाकांत कुशवाहा (32) और गांव के संतोष कुशवाहा (30) के साथ सरकारी काम के सिलसिले में टोंडरपुर ब्लॉक मुख्यालय गए हुए थे। यहां से दोपहर बाद तीनों बाइक से लौट रहे थे। मंझिला थाना क्षेत्र गौटिया गांव के पास सामने से आ रहे बोलेरो सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया। बोलेरो सवार लोगों से तीनों की गालीगलौज हुई। उसके बाद उन बोलेरो सवार दबंगों ने बांके और पेचकस से हमला कर दिया। इतना ही नहीं दबंगों ने मरणासन्न हालत में बोलेरो से कुचलते हुए तीनों को पास के गहरे गड्ढे में फेंक दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता अमित और प्रधान के भतीजे रमाकांत की मौत हो गई। संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर एसपी राजेश द्विवेदी अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात की सूचना पर आईजी तरुण गाबा हरदोई पहुंचे थे। आईजी ने जिला अस्पताल में भर्ती घायल से पूछताछ की मृतकों के परिजनों से आईजी ने वार्ता की थी। गुरुवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम होना था। दोनों के शवों को लेकर परिजन पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लखनऊ हरदोई नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी, उन्हें फांसी की सजा और घरों पर बुलडोजर चलवाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम सदर स्वाति शुक्ला भी मौके पर पहुंचीं यहां उन्होंने ग्रामीणों को समझाया, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। मामले की सूचना पाकर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से बात की परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान मंत्री ने बताया कि जो भी दोषी हैं, उसको छोड़ा नहीं जाएगा। योगी की सरकार है, दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

इनसेट
इन पर दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट

रनवीर प्रताप सिंह उर्फ राजा बाबू, वीरेंद्र सिंह उर्फ बड़े सिंह, जितेंद्र सिंह उर्फ बड़क्के, शश्वेंद्र सिंह उर्फ छुटक्के, नीरज सिंह, सूरज सिंह, कल्लू सिंह, राघव सिंह और दान बहादुर उर्फ धन्ना सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed