फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   highway jaam, fatehpur news

हाईवे रहे जाम, लोग परेशान

Sat, 07 Mar 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
highway jaam, fatehpur news
फतेहपुर। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले कानपुर-प्रयागराज व बांदा-टांडा हाईवे का जाम वाहन चालकों व राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। शुक्रवार को कानपुर-प्रयागराज हाईवे करीब 11 घंटे जाम रहा। वहीं बांदा मार्ग पर छह घंटे जाम से वाहन चालक जूझते नजर आए। लंबी लाइनें लगी रहीं। कानपुर रूट में जाने वाली रोडवेज बसें शहर के जयरामनगर से जोनिहां, बिंदकी मार्ग होकर निकलीं।
विज्ञापन

कानपुर-प्रयागराज हाईवे के चौड़ीकरण व उसमें बनाए जा रहे अंडरपास पुल जाम की वजह बने हैं। कार्यदायी संस्था ने हाईवे में हर पांच से छह किमी के बीच में हाईवे पर वन वे कर दिया है। शहर के पूर्वी, पश्चिमी बाईपास के अलावा लखनऊ रोड में अंडरपास पुल का निर्माण कराया जा रहा है। यहां पर एनएचएआई की कार्यदायी संस्था ने हाईवे के एक लेन को बंद कर दिया है। एक ही लेन से वाहनों का आवागमन होता है। वहीं शहर के नउवाबाग बाईपास पर बांदा रूट के भी वाहन हाईवे में आते हैं। इसके अलावा बिलंदा, थरियांव, महिंचा मंदिर, खागा, मुरादीपुर, नउवाबाग, चौडगरा में अंडरपास पुल बनाए जा रहे हैं। यहां पर हाईवे की एक लेन से वाहन निकल रहे हैं। दोनों ओर से एक साथ वाहनों के आने पर जाम लग जाता है। थोड़ी ही देर में वाहनों की कतार लग जाती है। ज्वालागंज रोडवेज बस अड्डे से जाने वाली रोडवेज बसों को चालक शहर के अंदर होकर जयरामनगर से बिंदकी मार्ग से कानपुर ले गए। शुक्रवार को सुबह 10 बजे के बाद ही बाईपास में जाम लग गया। शाम को हाईवे में करीब 25 किमी. लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने देर शाम हाईवे में खड़े वाहनों को एक लाइन से कराया। तब जाम हटा और वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

वहीं बांदा-टांडा हाईवे में नउवाबाग से राधानगर की गड्ढायुक्त सड़क जाम की वजह बनी हुई है। सुबह नई तहसील और जिला कारागार के बीच में एक ट्रक खराब हो गया। इससे वाहनों का जाम लग गया। बांदा रूट की रोडवेज बसें जाम में फंसी रही। कई बसें गाजीपुर मार्ग से होकर बहुआ पहुंची। छह घंटे बाद जाम हटा तो वाहनों का आवागमन शुरू हुआ और राहगीरों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed