फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   High tension line broke and fell, fruit vendor got burnt

Fatehpur News: हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरा, फल विक्रेता झुलसा

Tue, 27 May 2025 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
High tension line broke and fell, fruit vendor got burnt
खागा। नगर के तहसील गेट के पास सोमवार सुबह हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिर गया। तार के नीचे फल का ठेला लगाए युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। हादसा होते ही भगदड़ मच गई। इससे दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। सीएचसी से झुलसे फल विक्रेता का डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


कस्बे के धूमनगंज मोहल्ला निवासी मोहम्मद अनीस (35) सोमवार सुबह करीब पौने सात बजे तहसील गेट के पास फल का ठेला लगाए था। आसपास के लोग यहां बैठकर रोजमर्रा की तरह चाय पी रहे थे। उसी बीच हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटकर नीचे गिरा। आपूर्ति चालू होने से अनीस करंट की चपेट में आ गया और झुलसकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन

हादसा होते ही यहां बैठे लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। भगदड़ से तहसील के पास रहने वाले ताराचंद्र व तहसील के सामने रहने वाले अजीत सिंह को चोट आ गई। तार की चपेट में आने से नितिन केसरवानी की मोटरसाइकिल के टॉयर जल गए। लोगों ने पानी डालकर फल विक्रेता के पैर में लगी आग बुझाई। लोगों ने उपकेंद्र फोन कर आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एंबुलेंस से अनीस को सीएचसी भेजा। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। सूचना पर खागा जेई डीडी सोलंकी मौके पर पहुंचे और नया तार लगवाया। जेई ने बताया कि तार टूटने से हुए हादसे में एक व्यक्ति के झुलसने की सूचना मिली है। तार बदल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed