फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Herds of Nilgais destroy crops, farmers keep vigil all night

Fatehpur News: नीलगायों के झुंड से फसलें तबाह, किसान रातभर दे रहे पहरा

Sat, 03 Jan 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Herds of Nilgais destroy crops, farmers keep vigil all night
फोटो-14-गेहूं की फसल के बीच से निकलता नीलगायों का झुंड। संवाद
चौडगरा। नीलगायों के आतंक से किसान परेशान हैं। गेहूं की तैयार फसल पर नीलगायों के झुंड टूट पड़ रहे हैं और किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों को रातभर जागकर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मलवां ब्लॉक के जलाला, बनियनखेड़ा, पहुर और शाहजहांपुर गांवों के खेतों में नीलगायों के झुंड खुलेआम घूम रहे हैं। गेहूं की फसल के साथ-साथ हरे चारे को भी नष्ट किया जा रहा है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में भी किसान लाठी-डंडों के सहारे रात में खेतों तक पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में मौजूद नीलगायों से हमला होने का डर भी बना रहता है। किसानों का कहना है कि नीलगायों से हो रहे नुकसान का कोई ठोस समाधान नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रमन सिंह ने बताया कि पहले सब्जी की फसलें नीलगायों ने बर्बाद कीं और अब गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रही हैं। सैकड़ों की संख्या में होने के कारण उन्हें खेतों से भगाना मुश्किल हो गया है।

किसान रामप्रसाद यादव ने बताया कि ठंड के कारण रात में खेतों तक जाना कठिन हो जाता है। नीलगायें अधिकतर रात में ही फसलें चट कर जाती हैं। उन्होंने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की और बताया कि खेतों में तार व पोल लगाना किसानों के लिए महंगा साबित हो रहा है।

फोटो-14-गेहूं की फसल के बीच से निकलता नीलगायों का झुंड। संवाद

फोटो-14-गेहूं की फसल के बीच से निकलता नीलगायों का झुंड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed